अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया की सेना दरैरूज़्ज़ौर तक पहुंच गई है जिससे कि अवैध राष्ट्र इस्राइल में बेचैनी बढ़ रही है। इस्राइल TV की एक एंकर ने कहा कि हम सीरिया से लगातार दाइश की हार एवं उसकी कमर टूटने की आवाज सुन रहे हैं सीरिया की सेना देश के पूर्वी क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले चुकी है। हम रातों को सो नहीं सकते अगर संभव है तो झूठ बोलकर ही हमें सुलाने का कोई प्रबंध कीजिए। सूत्रों के अनुसार इस्राइल की अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी ख़त्म होने एवं सीरिया से युद्ध में हिज़बुल्लाह की वजह से अवैध राष्ट्र में खौफ एवं बेचैनी है। अवैध राष्ट्र सीरिया में आतंकवादियों की पराजय को लेकर चिंतित है। ट्रंप ने भी सीरिया से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। और पुतिन सीरिया में जो चाहे कर रहे हैं । एक ज़ायोनी चैनल का दावा है की दैरूज़्ज़ौर में दाइश की पराजय देश में असद की स्थिति को और मजबूत कर देगी, अलमनार TV के अनुसार अवैध राष्ट्र इस्राइल क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह और प्रतिरोधी आंदोलनों से इतना डर गए हैं कि वह हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध मोर्चा खोलने के लिए युद्ध के अभ्यास करने लगे हैं ।
9 सितंबर 2017 - 02:30
समाचार कोड: 853154
इस्राइल TV की एक एंकर ने कहा कि हम सीरिया से लगातार दाइश की हार एवं उसकी कमर टूटने की आवाज सुन रहे हैं सीरिया की सेना देश के पूर्वी क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले चुकी है। हम रातों को सो नहीं सकते अगर संभव है तो झूठ बोलकर ही हमें सुलाने का कोई प्रबंध कीजिए।